Navratri Colours 2023 (नवरात्रि के नौ रंग): हमारे हिंदू धर्म में नवरात्रि हिंदुओं का बहुत ही खास और महत्वपूर्ण त्यौहार होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि का त्योहार 15 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। जैसा कि आप सब जानते हैं की नवरात्रि के 9 दिन में मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा विधि विधान के साथ की जाती है।
नवरात्रि के यह 9 दिन माता दुर्गा के हर एक रूप को समर्पित होते हैं। इसीलिए लोग मां को प्रसन्न करने के लिए उनकी अलग-अलग रंगों के साथ उनके पसंद के रंग के कपड़े पहन कर ही पूजा करते हैं। इन सभी रंगों का एक अलग ही खास महत्व है।
इन खास रंगों के साथ पूजा करने से मां का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। घर में सुख समृद्धि खुशहाली बनी रहती है। बहुत सी जगह तो लोग मंदिर की सजावट का काम भी रंगों के हिसाब से ही करते हैं।
आईए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिन में कौन-कौन से रंग के कपड़े पहनने से मां दुर्गा की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी और इन सभी रंगों का क्या महत्व है उन सभी के बारे में विस्तार से जानकारी।
इसे भी पढ़िए:-
Navratri Colours 2023: नौ दिनों तक पहने नवरात्रि के नौ रंग के कपड़े, मिलेगा माँ दुर्गा का आशीर्वाद
Sahara India Refund List: सिर्फ इन लोगों को मिला है रिफंड, इस नई लिस्ट में देखें अपना नाम
Table of Contents
पहला दिन | 15 अक्टूबर | नारंगी रंग |
दूसरा दिन | 16 अक्टूबर | सफेद रंग |
तीसरा दिन | 17 अक्टूबर | लाल रंग |
चौथा दिन | 18 अक्टूबर | नीला रंग |
पांचवा दिन | 19 अक्टूबर | पीला रंग |
छठा दिन | 20 अक्टूबर | हरा रंग |
सातवां दिन | 21 अक्टूबर | भूरा रंग |
आठवां दिन | 22 अक्टूबर | बैंगनी रंग |
नौवा दिन | 23 अक्टूबर | पीकॉक ग्रीन |
शारदीय नवरात्रि के नौ रंगो का महत्व
शारदीय नवरात्रि, जो नौ रातों तक चलता है और माता दुर्गा की पूजा और उनके नौ रूपों की आराधना के रूप में मनाया जाता है, के नौ रंगों का महत्व होता है। इन नौ रंगों का प्रत्येक रंग माता दुर्गा के नौ रूपों को प्रतिनिधित करता है और भक्तों को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से प्रेरित करता है “Navratri Colours 2023 (नवरात्रि के नौ रंग)”:
नवरात्रि का पहला दिन
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री की पूजा के लिए नारंगी रंग का बहुत विशेष महत्व है। मुख्य रूप से यह रंग आज ऊर्जा पावर से जुड़ा हुआ होने की वजह से नारंगी रंग का खास महत्व नवरात्रि के पहले दिन बताया गया है। पहले दिन आप नारंगी रंग के वस्त्र के साथ-साथ आप नारंगी रंग के फूलों से भी मां भगवती की आराधना कर सकते हैं जिससे मां की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी।
शारदीय नवरात्रि दूसरा दिन
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए सफेद रंग का खास महत्व बताया है सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है इसीलिए नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग के कपड़े फूल सफेद रंग की चीजों का खास महत्व बताया है सफेद रंग के फूल में चमेली और कमल के फूल का विशेष महत्व है।
शारदीय नवरात्र तीसरा दिन
नवरात्रि में तीसरे दिन चंद्रघंटा की आराधना की जाती है इस दिन लाल रंग का विशेष महत्व बताया है। लाल रंग सबसे ज्यादा प्रभावशाली रंग माना जाता है। लाल रंग ताकत शक्ति और उदारता का प्रतीक भी होता है। आप लाल रंग के फूलों के साथ-साथ प्रसाद में भी लाल रंग की मिठाई का प्रयोग कर सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि चतुर्थ दिन
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की आराधना की जाती है मां कुष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए नीले रंग का खास महत्व बताया है । मां कुष्मांडा के आठ हाथ होने की वजह से इनको अष्टभुजा देवी भी कहते है। कहते हैं उनकी एक मुस्कान की वजह से पूरी सृष्टि की रचना की गई। नवरात्रि के चौथे दिन नीले रंग के फूल वस्त्र मीठा आदि में प्रयोग करने से घर में धन वैभव लक्ष्मी संपन्नता की प्राप्ति होती है।
शारदीय नवरात्रि पांचवा दिन
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व स्कंद माता की पूजा के लिए पीले रंग का खास महत्व बताया गया है जो की मां को अति प्रिय है स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता है इसीलिए इस दिन खाना पकाने से लेकर आप वस्त्र पहने तक पीले रंग का प्रयोग करें पीला रंग शिक्षा ज्ञान समृद्धि का रंग माना जाता है।
शारदीय नवरात्रि छठा दिन
नवरात्रि में छठे दिन देवी कात्यानी की पूजा की जाती है मन को हरा रंग सबसे ज्यादा प्रिय है इसीलिए हर रंग पहनना बहुत शुभ माना जाता है देवी कात्यायनी ने महिषासुर को हराकर विजय प्राप्त की थी इसलिए छठे दिन हरे रंग पहनकर मां की पूजा करनी चाहिए इससे उनकी कृपा और आशीर्वाद बना रहेगा।
शारदीय नवरात्रि सातवां दिन
नवरात्रि के सातवें दिन मां भगवती जगत जननी पार्वती जी के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा की जाती है इस दिन आप भूरे रंग के वस्त्र पहन कर मां कालरात्रि की पूजा करें इससे संसार के सभी दुखों से आपको छुटकारा मिल सकता है। मां कालरात्रि सभी के दुखों का नाश करती है इसीलिए आप भूरे रंग के कपड़े पहन कर मां की पूजा करे। आपके जीवन की सभी नकारात्मकता भी भूरे रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से दूर हो जाएगी।
शारदीय नवरात्र आठवां दिन
नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है महागौरी की पूजा के लिए बैंगनी रंग का विशेष महत्व बताया गया है अगर आप पूजा में बैंगनी रंग के वस्त्रो का प्रयोग करते हैं तो इससे महागौरी अति प्रसन्न होती है लोग महागौरी की पूजा अपने जीवन में आए सभी दुख से छुटकारा पाने के लिए करते हैं। बैंगनी रंग का प्रयोग सजाने संवारने के लिए बहुत खास भी होता है।
शारदीय नवरात्र नवां दिन
Navratri Colours 2023 (नवरात्रि के नौ रंग): नवरात्रि के नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए पीकॉक रंग का प्रयोग पूजा में किया जाता है अर्थात आप अगर पीकॉक रंग के कपड़े पहनकर पूजा करते हैं इससे मन अति प्रसन्न होती है और माता का खास आशीर्वाद उनके भक्तों को मिल जाता है सिद्धिदात्री का अर्थ होता है अलौकिक शक्ति देने वाली। अगर आप सिद्धिदात्री मां को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पीकॉक ग्रीन कलर पूजा में अवश्य शामिल करें।