Jharkhand Fasal Rahat Yojana Registration 2023

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana (JRFRY) 2023 Online Apply | Jharkhand Fasal Rahat Yojana KYC Registration, Online Form pdf Download (झारखंड फसल राहत योजना): केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के द्वारा किसानों की खुशहाली, उनकी आय में वृद्धि व उनकी फसलों को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए समय-समय पर अलग-अलग योजनाएं संचालित की जाती रहती हैं।

इन्हीं विभिन्न योजनाओं में से एक योजना झारखंड सरकार के द्वारा अपने राज्य के किसानों को प्राकृतिक आपदा से राहत देने के लिए झारखंड फसल राहत योजना 2023 को शुरू किया गया है।

यह योजना फसल बीमा योजना का स्थान लेगी इस योजना के तहत झारखंड सरकार के द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी।

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको Jharkhand Fasal Rahat Yojana के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं जैसे Jharkhand Fasal Rahat Registration, झारखंड फसल राहत योजना क्या है, इस योजना के लाभ उद्देश्य पात्रता जरूरी दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया आदि।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana (JRFRY) 2023 Online Apply | Jharkhand Fasal Rahat Yojana KYC Registration, Online Form pdf Download (झारखंड फसल राहत योजना)

Jharkhand Fasal Rahat Yojana क्या है?

झारखंड फसल राहत योजना झारखंड सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए शुरू की गई योजना है जिसके तहत अगर किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा की वजह से नष्ट होती है तो सरकार के द्वारा उसके लिए उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

योजना के अनुसार अगर किसानों की फसल का 30% से लेकर 50% तक भाग प्राकृतिक आपदा की वजह से नष्ट होता है तो उन्हें ₹3000 प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाएगा।

लेकिन अगर प्राकृतिक आपदा की वजह से 50% से अधिक फसल खराब होती है तो यह मुआवजा ₹4000 प्रति एकड़ की दर से दिया जाएगा।

इस तरह इस मुआवजे की राशि से किसान भाई अपनी अगली फसल उगा सकते हैं और अपने घर का खर्चा भी चला सकते हैं।

क्योंकि प्राकृतिक आपदा एक ऐसी समस्या होती है जिसका सटीक पूर्वानुमान लगाना मुश्किल होता है हालांकि मौसम विभाग इसके संबंध में पहले ही जानकारी दे देता है।

लेकिन दूरवर्ती और ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी की वजह से अक्सर झारखंड के किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।

इसी वजह से यह योजना झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गई है गौरतलब है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को eKYC पूरी करनी अनिवार्य है।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 

दैवीय आपदा की वजह से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए झारखंड सरकार के द्वारा यह योजना शुरू की गई है।

इस योजना के अनुसार अगर किसानों की फसल को अगर प्राकृतिक आपदा की वजह से कोई नुकसान पहुंचता है तो सरकार इसके लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

इस योजना में यह भी दर्ज है कि अगर किसानों ने अपनी फसल के लिए लोन लिया है तो उसको भी माफ कर दिया जाएगा।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा ₹2000 करोड़ कब बजट पारित किया गया है।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2023

अगर किसानों की फसलों को प्राकृतिक वजह से नुकसान पहुंचता है तो ऐसी स्थिति में बीमा कंपनी द्वारा पंजीकृत किसानों को नुकसान की राशि प्रदान की जाएगी।

किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रीमियम राशि का भुगतान करना पड़ेगा फसल राहत योजना के अंतर्गत ओला पड़ना, सूखा, बाढ़ और अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाएं शामिल की गई।

अगर झारखंड राज्य के किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें पहले इसके लिए आवेदन करना पड़ेगा।

अधिकारिक घोषणा के अनुसार झारखंड किसान राहत योजना से अब किसानों का नुकसान नहीं होगा और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार के द्वारा बजट भी प्रस्तावित कर दिया गया है और उम्मीद है कि दिसंबर के अंत तक है योजना शुरू कर दी जाएगी। “Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2023 Online Apply | Jharkhand Fasal Rahat Yojana KYC Registration, Online Form pdf Download”

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Online Apply

हम उम्मीद करते हैं कि आप बहुत अच्छी तरीके से झारखंड सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए शुरू की गई इस योजना के बारे में समझ गए होंगे।

अब हम आपको विस्तार से बताते हैं कि आप किस तरीके से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड राज्य के ऐसे सभी किसान जो योजना के लिए पात्र हैं और इसका फायदा उठाना चाहते हैं वह हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Step-1:

सबसे पहले आपको Link पर क्लिक करके अधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचना है उसके बाद आप होम पेज पर पहुंचेंगे जिसका इंटरफेस कुछ इस तरह दिखाई देगा।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana (JRFRY) 2023 Online Apply | Jharkhand Fasal Rahat Yojana KYC Registration, Online Form pdf Download (झारखंड फसल राहत योजना)

Step-2:

होम पेज पर आप बहुत सारे विकल्प देखेंगे जहां पर आप को ऊपर की तरफ किसान पंजीकरण करें वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana (JRFRY) 2023 Online Apply | Jharkhand Fasal Rahat Yojana KYC Registration, Online Form pdf Download (झारखंड फसल राहत योजना)

Step-3:

जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक नया पेज ओपन होता है जहां पर आपको सबसे पहले आधार कार्ड में अंकित नाम, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके GET OTP वाले बटन को क्लिक करना है।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana (JRFRY) 2023 Online Apply | Jharkhand Fasal Rahat Yojana KYC Registration, Online Form pdf Download (झारखंड फसल राहत योजना)

उसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा जिसे दर्ज करने के बाद आप Verification पूरा करेंगे।

Step-4:

इस प्रकार आप सफलतापूर्वक झारखंड किसान राहत योजना (Jharkhand Fasal Rahat Yojana) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इतनी प्रक्रिया के बाद आपको Registration Number मिल जाएगा।

जिसे आप भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

Step-5:

सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद आपको 13 अंकों का यूनिक कोड प्राप्त होगा जिसे पंजीकरण संख्या भी कहते हैं।

अब आपको वापस से आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आना है और वहां से किसान लॉग इन करें वाले विकल्प का चुनाव करना है।

झारखंड फसल राहत योजना

इसमें आप अपने Mobile Number और Password की मदद से Captcha दर्ज करने के बाद Log In कर सकते हैं।

Step-6:

अब आपको यहां पर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं जिसमें आधार कार्ड और बैंक पासबुक शामिल है इसके लिए आप आधार/बैंक पासबुक वाले बटन पर क्लिक करेंगे। 

आपके द्वारा अपलोड की जाने वाली फाइल का आकार 100KB से अधिक नहीं होना चाहिए और वह उचित फॉर्मेट में होनी चाहिए।

Step-7:

इसके बाद आपको भूमि विवरण देखें वाले विकल्प पर क्लिक करना है अगर आप की भूमि का विवरण सही है तो आपको इसमें कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है।

ऐसे सभी किसान जो इस योजना के लिए पहली बार आवेदन कर रहे हैं या जिन्होंने नई जमीन खरीदी है उन्हें इस विकल्प पर क्लिक करके नया भूमि विवरण जोड़ना होता है।

Step-8:

आवेदन के अगले चरण में अब आपको जमीन से जुड़े सभी रिकॉर्ड अपलोड करने हैं इसके लिए आपको भूमि फाइल जोड़े वाले विकल्प को चुनना है। 

फिर आपको एलपीसी या भूमि रसीद चुनना है अगर भूमि रसीद या एलपीसी आपके नाम पर जारी नहीं की गई है तो उचित फॉर्मेट के साथ प्रमाणित वंशावली के साथ एलपीसी अपलोड करें।

अपलोड वाले बटन पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा जब तक कि आपका भूमि दस्तावेज अपलोड नहीं हो जाता है।

Step-9:

भूमि से जुड़े हुए रिकॉर्ड अपलोड करने के बाद अब आपको फसल विवरण जोड़ने के लिए फसल जोड़े वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

यहां पर आप फसल क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल, मौसम, फसल का नाम, फसल का वर्ष और फसल बोने की तिथि चुने।

सभी Details सफलतापूर्वक भरने के बाद आप Done वाले बटन पर क्लिक करेंगे।

Step-10:

जब एक बार आप Application Form में सभी जानकारी दर्ज कर देते हैं तो Form के निचले भाग में आपको Final Submit का बटन दिखाई देगा।

इस बटन पर क्लिक करने से पहले आप एक बार सही तरीके से अपने द्वारा भरे गए आवेदन पत्र को चेक करेंगे और सभी जानकारी सही पाए जाने पर इस बटन पर क्लिक करेंगे।

इस तरह आपका आवेदन पत्र विभाग के डेटाबेस के पास जमा कर दिया जाएगा।

Step-11:

आवेदन पत्र में सभी अनिवार्य जानकारी दर्ज करने और Final Submit करने के बाद Registration और आवेदन संख्या के साथ आवेदन रसीद प्राप्त होगी।

उसके बाद आप Print वाले बटन पर क्लिक करके रसीद निकाल लेंगे और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित करेंगे।

पावती डाउनलोड कैसे करें

झारखंड फसल राहत योजना (Jharkhand Fasal Rahat Yojana) के लिए पावती डाउनलोड करने के लिए आपको फिर से इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आना है।

वही होम पेज पर आप पावती डाउनलोड करें का विकल्प देखेंगे आपको इसी पर क्लिक करना है।

झारखंड फसल राहत योजना

अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और आधार नंबर में से किसी एक का चुनाव करना है और उसे दर्ज करके Submit वाले बटन पर क्लिक करना है।

झारखंड फसल राहत योजना

अब आपको पावती रसीद दिखाई देगी आप डाउनलोड वाले बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। “Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2023 Online Apply | Jharkhand Fasal Rahat Yojana KYC Registration, Online Form pdf Download”

Also Read: SSO ID Login Rajasthan 2023: SSO ID Registration@ Rajasthan?

Jharkhand Fasal Rahat Yojana KYC

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को eKYC करना अनिवार्य है इसके लिए सबसे पहले आप आधिकारिक की वेबसाइट पर जाएंगे और अपना आधार नंबर दर्ज करेंगे।

घोषणा को पढ़ने के बाद आप चेक बॉक्स पर क्लिक करेंगे उसके बाद आपको Proceed To eKYC वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

इसके बाद आप Finger Print Device पर अपनी कोई भी उंगली रख कर Biometric Details देंगे और eKYC की प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Online Form

झारखंड राज्य फसल योजना का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और फिर Menu में से ऑनलाइन आवेदन वाले विकल्प को चुनना है।

उसके बाद आप अपना नाम, आधार नंबर और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं फिर आप अपनी जमीन और फसल का विवरण देने के बाद ऑनलाइन फॉर्म को भर सकते।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Registration

दोस्तों इस पोस्ट में हमें आपको विस्तार पूर्वक बताया कि आप किस तरीके से इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

आप हमारी पोस्ट में बताई गई प्रक्रिया का अनुपालन करने के बाद बहुत आसानी से झारखंड फसल राहत योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Form PDF Download

झारखंड राज्य के द्वारा शुरू की गई इस योजना की पूरी जानकारी पीडीएफ के रूप में भी उपलब्ध है इसमें आपको पंजीकरण करने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया है।

आप हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और इस योजना के संबंध में अन्य सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। “Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2023 Online Apply | Jharkhand Fasal Rahat Yojana KYC Registration, Online Form pdf Download”

Also Read: PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 (पीएम किसान सम्मान निधि योजना)

फसल राहत के लाभ और विशेषता

  • इस योजना के द्वारा वैसे किसानों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी जिन की फसल प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट हुई है।
  • योजना को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा ₹2000 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।
  • यह योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर शुरू की गई है।
  • अगर किसानों के द्वारा अपनी फसल के लिए लोन लिया गया है तो इस योजना के अनुसार वह भी माफ कर दिया जाएगा।
  • झारखंड राज्य के सभी पात्र किसान इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
  • झारखंड फसल राहत योजना के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • इस योजना की मदद से किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए सभी पंजीकृत किसानों को प्रीमियम राशि का भुगतान करना पड़ेगा।

फसल राहत योजना के लिए पात्रता

इस योजना का फायदा उठाने के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिसके बारे में नीचे वालों की गई है।

  • ऐसी सभी किसान जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वह झारखंड के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • आवेदक किसी अन्य बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहा होना चाहिए।
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक किसान की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
  • खेती करने के लिए किसानों के पास खुद की जमीन होनी चाहिए।

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

Jharkhand Fasal Rahat Yojana (JRFRY) योजना का फायदा उठाने और इसमें आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए।

  1. आधार कार्ड 
  2. राशन कार्ड 
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. जमीन से जुड़े दस्तावेज
  5. आय प्रमाण पत्र 
  6. बैंक खाता का विवरण
  7. मोबाइल नंबर 
  8. पासपोर्ट आकार की फोटो

झारखंड राज्य फसल राहत योजना का उद्देश्य

प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान की आर्थिक सहायता देकर भरपाई करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

इस योजना के द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जाएगा उनकी आय में वृद्धि की जाएगी और उन्हें शत-शत बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

इस योजना की वजह से अब किसान फसल को होने वाले नुकसान की चिंता से मुक्त रहेंगे और अपनी खेती पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Also Read: Pradhan Mantri Awas Yojana 2023 – ऑनलाइन आवेदन

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से हमने आपको “Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2023 Online Apply | Jharkhand Fasal Rahat Yojana KYC Registration, Online Form pdf Download” के संबंध में सभी जानकारी साझा की है।

लेख के अंत में हम आपसे यही उम्मीद करते हैं कि आपको इस पोस्ट से झारखंड फसल राहत योजना के बारे में अच्छी और पूरी जानकारी मिली होगी और आप इसे आगे शेयर करेंगे।


अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Join Now

Leave a Comment